सिवान में जेडीयू नेता जिशु सिंह के गैस गोदाम का मैनेजर अमित को अपराधियों ने मारी गोली

परवेज अख्तर/सीवान: शहर के रेनुआ पुल के समीप मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने एक गैस गोदाम मैनेजर की गोली मार दी। घायल मैनेजर रेनुआ निवासी मोगल सिंह का 35 वर्षीय पुत्र अमित सिंह है। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर उसके इलाज में जुटे हैं। बताया जाता है कि रेनुआ पुल के समीप जेडीयू नेता विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह का ऋचा गैस का गोदाम है, जहां अमित मैनेजर के पद पर काम करता है।

प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी वह ड्यूटी पर आया था।ड्यूटी करने के बाद जब वह अपनी बाइक से घर जाने के लिए निकला तब रेनुआ पुल के समीप बेखौफ अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी है। इधर गोली लगने के बाद अमित जमीन पर गिर गया। बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026