सिवान: छह महीने में सदर अस्पताल में छह तो एक प्राईवेट अस्पताल ने 140 मरीजों का किया इलाज

  • श्री साई अस्पताल ने पांच महीने में ही किया 140 मरीजों का इलाज
  • जिले के सरकारी अस्पताल मरीजों के इलाज में नहीं ले रहे हैं रुचि

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी चयनित प्राईवेट अस्पतालों के भरोसे हैं। सरकारी अस्पतालों में इस योजना के नाम पर इलाज को लेकर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। लिहाजा पात्र मरीज आखिरकार थकहारकर चयनित प्राईवेट अस्पताल या फिर रुपये खर्च कर अपना इलाज कराने को विवश हैं। मिली जानकारी के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत बीते छह महीने में सदर अस्पताल में कुल छह गंभीर रोगियों को इलाज दिया जा सका है।

वहीं दूसरी तरफ इस योजना के तहत चयनित एक प्राईवेट अस्पताल ने बीते अगस्त से 31 दिसंबर के बीच ही 140 गंभीर रोगियों का इलाज कर चुका है। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना लागू करने का जो भी उद्देश्य रहा हो लेकिन सरकारी स्तर पर वह दम तोड़ती नजर आ रही है। गौरतलब है कि जिले में कुल सात प्राईवेट अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के लिए चयनित किया गया है। इनमें से तीन अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज करने में अपनी रुचि दिखायी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026