सीवान में तीन लाख रुपये दहेज नहीं देने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, ससुराल के 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के रोपनहता गांव में तीन लाख रुपये दहेज नहीं देने पर एक विवाहिता को उनके परिवार वालों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में विवाहिता ने अपने ससुराल के 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। पीड़िता की पहचान मैरवा थाने के रोपनहता निवासी चंदन पांडेय की पत्नी अंजली देवी के रूप में हुई हैं। इधर मैरवा थाने में अपने ही ससुराल वालों पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया है कि उनके ससुराल वालों के द्वारा बार-बार दहेज की राशि की मांग की जाती थी। पीड़िता ने बताया है की शादी के 10 दिनों के बाद से ही सास रामावती देवी,ससुर रामाधार पांडेय,ननंद सीमा देवी,पति चंदन पांडेय,मुकेश पांडेय, राजन तिवारी,कन्हैया पांडेय,मीरा देवी,मणी कुमार समेत 11 लोगों ने अपने मायके वालों से तीन लाख रुपये मांगने के लिए टॉर्चर कर रहे थे,उनके द्वारा जान से मार देने की लगातार धमकियां दी जा रही थी। इसके बाद जब पीड़िता अंजली देवी ने दहेज देने का विरोध किया तो ससुराल वालों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। ससुराल वालों पर पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि नंदोई मुकेश पांडेय के द्वारा उनकी गलत वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई।

दहेज निषेध कानून के तहत होगी कार्रवाई

मैरवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया की पीड़िता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज नहीं देने पर मारपीट करने का प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। अगर ससुराल वाले दोषी पाए जाते हैं तो दहेज निषेध कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026