सीवान में आपसी विवाद को लेकर अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला, हालात गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में शनिवार को आपसी विवाद में दो पक्ष आपस में भीड़ गए। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में एक अधेड़ को गंभीर जख्म आई हैं। जहां पीड़ित की हालात गंभीर बनी हुई हैं। घटना के बाद परिजनों ने पीड़ित अधेड़ को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल पहुँचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को चिंताजनक हालात में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया हैं। कहीं जिंदगी और मौत से जूझ रहे अधेड़ की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव निवासी स्व.शंकर साह के 50 वर्षीय पुत्र मैनेजर साह के रूप में हुई हैं। घटना आपसी विवाद का बताया जाता हैं।

वहीं पीड़ित के परिजनों ने बताया कि एक पक्ष के 28 वर्षीय डब्लू शर्मा पिता विजय शर्मा, 27 वर्षीय रूपेश शर्मा पिता विजय शर्मा,45 वर्षीय विजय शर्मा पिता स्व. कैलाश शर्मा ने उनके ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिस घटना में बगौरा गांव निवासी स्व.शंकर साह के 50 वर्षीय पुत्र मैनेजर साह की हालत गंभीर बनी हुई हैं। परिजनों ने बताया कि तलवार से पीड़ित अधेड़ के सर पर जोरदार हमला किया गया। जिसके बाद उनका सर काफी ज्यादा फट गया हैं। इधर घटना के संबंध में दरौंदा पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई हैं। हालांकि अभी तक पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत संबंधित आवेदन नहीं मिले हैं। आवेदन मिलते ही मामले की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होंगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026