सिवान: पांच दुकानों में लगी आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर राख

  • पांच घण्टे की मस्कत के बाद दो दमकल के वाहनों ने आग पर पाया काबू
  • छत के रास्ते दूसरे मकान में परिवार के लोगो को निकाला गया सुरक्षित

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद स्थित श्रीकांत भारतीय मार्ग पर शनिवार की मध्य रात्रि बड़ी मस्जिद के पीछे सबुनटोली मुहल्ले में स्थित चौरसिया मार्केट में शार्ट सर्किट से पांच दुकानों में आग लग गई जिसमें तकरीबन 50 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई.स्थानीय लोगों एवं अग्निशमन के प्रयास से मार्केट के दूसरे तल्ले पर रह रहे परिवार को छत के रास्ते दूसरे मकान के द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया और तकरीबन पांच घण्टे आग पर काबू पाया गया. आग की लपटें इतनी तेज और भयावह थी की आग पर काबू पाना काफी मुश्किल था. जिसे देखते हुए लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन एवं नगर थाना को दी.

जिसके बाद अग्निशमन से दो बड़ी दमकल गाड़ी कर्मी सहित घटना स्थल पर भेजी गई. जिसके बाद अग्निशमन कर्मी एवं लोगों की मदद से लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया. मार्किट मालिक स्वतन्त्र कुमार व दुकानदारों की मानें तो शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही गयी. मार्किट मालिक ने बताया कि अचानक नींद खुली तो सब कुछ तबाह हो चुका था. दुकानदार स्वतंत्र कुमार ने यह भी बताया कि मार्केट में मेरा एवं सुमरत राज की स्टेशनरी की दुकान हैं.वहीं मनोज चौरसिया लग्न आइटम, धनराज कुमार की दुपट्टा एवं मितेश की कपड़ा की दुकान हैं. शनिवार को होली के लेकर दुकान बंद था.रात में होली के बाद सभी लोग सोने चल गए. तकरीबन दो बजे रात में शार्ट सर्किट से पांचों दुकानों में आग लग गई.दुकानदारों द्वारा जली हुई समानो की किम्मत तकरीबन 50 लाख आकि जा रही है.इधर आग लगने के बाद दुकानदारों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024