सीवान में नगर निकायों में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
नगर निकाय के सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शपथ ग्रहण को लेकर विशेष तैयारी की गई थी। पूर्व से अधिकृत पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई।

मिली जानकारी के अनुसार महाराजगंज, मैरवा सहित नव गठित नगर पंचायत गुठनी, बड़हरिया, गोपालपुर, हसनपुरा, बसंतपुर व आंदर के जनप्रतिनिधियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। हसनपुरा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षद, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद को निर्वाची पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार विवेकानंद ने शपथ दिलाई।

सर्वप्रथम मुख्य पार्षद बेबी गुप्ता ने शपथ ग्रहण किया। इसके बाद उप पार्षद कुलसुम निशा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात सामूहिक रूप से निर्वाचित सभी 19 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद नव निर्वाचित प्रतिनिधियों में काफी हर्ष का माहौल देखा गया। इस अवसर पर बीडीओ राजेश्वर राम, सीओ प्रभात कुमार के अलावा सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

वहीं गोपालपुर नगर पंचायत के लिए अधिकृत पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी ने बीडीओ राकेश कुमार चौबे की उपस्थिति में नगर पंचायत भवन गोपालपुर में मुख्य पार्षद इमाम ज़ाकिर अंसारी एवं उप मुख्य पार्षद फहद अहमद अंसारी सहित 10 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई।

आंदर के प्रखंड कार्यालय सभागार में वरीय उप समाहर्ता अनुराधा कुमारी किशोर व बीडीओ कुणाल कुमार ने संयुक्त रूप से मुख्य पार्षद चंद्रावती देवी, उप मुख्य पार्षद दिलीप कुमार व 11 वार्ड पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026