सिवान जिले के नवगठित नगर पंचायत गुठनी, बड़हरिया व बसंतपुर नगर पंचायत में भी दिलाई गई शपथ

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जिले के नवगठित नगर पंचायत गुठनी, बड़हरिया व बसंतपुर में शुक्रवार को नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुठनी नगर पंचायत के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन सभागार में वरीय उप समाहर्ता वृष भानु कुमारी चंद्रा ने मुख्य पार्षद राजेश कुमार गुप्ता उर्फ़ राजू व उप मुख्य पार्षद पूनम देवी सहित 15 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई गई।बड़हरिया नगर पंचायत के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रखंड कार्यालाय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अभिषेक चंदन ने शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य पार्षद रुकसाना परवीन, उप मुख्य पार्षद सलमा खातून को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद पार्षदों को शपथ दिलाई गई। बसंतपुर नगर पंचायत के लिए प्रखंड कार्यालय सभागार में महाराजगंज के एसडीओ संजय कुमार ने नव निर्वाचित मुख्य पार्षद अमित कुमार, उप मुख्य पार्षद अरुण कुमार सिंह तथा वार्ड पार्षद कमल साह, सबिता देवी, कृष्णा सिंह, चंदा देवी, संजय कुमार सहित अन्य को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मौके पर विधायक देवेशकांत सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार, बीडीओ रज्जन लाल निगम, प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, सीओ सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

मैरवा व महाराजगंज में भी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

मैरवा व महाराजंगज नगर पंचायत में भी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। मैरवा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किस्मती देवी, उप मुख्य पार्षद समीना खातून उर्फ मोमिना खातून समेत वार्ड पार्षद नेहा पटेल, रीमा देवी, दुर्गेश कुमार, अफरोज बानो, घनश्याम प्रसाद व अन्य को वरीय उप समाहर्ता आयुष अनंत ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र से नव निर्वाचित मुख्य पार्षद शारदा देवी, उप मुख्य पार्षद गुड़िया कुमारी सहित 14 वार्ड पार्षदाें को अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुजीत कुमार ने शपथ दिलाई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026