Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में नौ नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 3146

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले में एक तरफ कोरोना संक्रमण दर में जहां कमी आ रही है, वहीं दूसरी ओर रिकवरी रेट भी लगातार बेहतर होती जा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण है कि जिले में अब मात्र 87 प्रतिशत लोग ही संक्रमित है, जिनका इलाज चल रहा है। गुरुवार को भी नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि चार दिन बाद गुरुवार को कोरोना संक्रमण में थोड़ी वृद्धि देखी गई। बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में गुरुवार को नौ नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3146 हो गई है।

वहीं अबतक 2725 लोग कोरोना को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। वर्तमान में कोरोना के 403 एक्टिव मरीज है। अबतक जिले में कोरोना से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डा. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि संक्रमितों में से अधिकतर लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अगस्त माह में कोरोना जांच में तेजी आने के बाद संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ा है।

इस बीच रिकार्ड संख्या में लोगों की जांच हुई है, लेकिन सबसे बेहतर बात यह रही है कि जिले में कोरोना संक्रमण से रिकार्ड संख्या में ठीक भी हुए हैं। बताया कि कोरोना से संक्रमित मिले लोगों के परिवार के सदस्यों के अलावा उनके आसपास के लोगों की भी जांच कराने का निर्देश दिया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार लगभग 76 हजार 800 से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026