सिवान में पालतू पशु को कुत्ते के काटने के बाद जमकर मारपीट, पड़ोसियों ने युवक को मारपीट कर किया लहूलुहान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखराव गांव में गुरुवार की देर रात पालत पशु खरगोश को पड़ोस का एक पालतू कुत्ते के काट लिया। इसी बात को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई। इसके बाद पड़ोसियों ने एक युवक की जबरदस्त पिटाई कर दी। घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखराव गांव निवासी मोहम्मद नूर हसन के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद गुड्डू के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहम्मद गुड्डू अपने घर में खरगोश पाल रखा था।

गुरुवार की रात पड़ोस के लोगों के यहां पल रहे एक पालतू कुत्ते ने नहीं खरगोश को काट लिया। इसके बाद गुड्डू के परिजन पड़ोस के लोगों के यहां अपने पालतू जानवर को बांधकर रखने की सलाह लेकर पहुंचे। इसी बात को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ चढ़कर हाथापाई और मारपीट में तब्दील हो गया। इस दौरान पांच-छह की संख्या में लाठी लेकर पहुंचे पड़ोसियों ने गुड्डू की जबरदस्त पिटाई कर दी। इसके बाद का सर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सीवान सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे पीड़ित ने नगर थाने की पुलिस को मामले संबंधी जानकारी दी है। कोई घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024