Siwan News

​सिवान में महिला ने दो बेटियों संग खाया जहर, महिला की मौत, बेटियां गंभीर​

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के महम्मदा गांव में बुधवार की सुबह एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ विषपान कर लिया। विषपान के बाद महिला की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि उसकी दोनों बेटियों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए लोगों ने बसंतपुर प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा था हालांकि खबर प्रेषण तक कोई अता पता नहीं चला। इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश मोहन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मृतका रीमा देवी बताई जाती है। बताया जाता है कि महम्मदा गांव में रीमा अपनी दो पुत्रियों के साथ रहती थी। उसका पति हरि महतो उर्फ़ गरजू महतो अन्य प्रदेश में नौकरी करता है। बुधवार की सुबह महिला रीमा देवी का उसके पति के साथ किसी बात को लेकर दूरभाष पर तकरार हो गया। इसके बाद गुस्से के कारण उसने दोनों पुत्रियों के साथ विषपान कर लिया जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दोनों बेटियों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। बता दें कि रीमा देवी का मायके थाना क्षेत्र के ही बड़ागांव में है। ग्रामीणों के अनुसार घटना की सूचना ग्रामीणों ने उसके मायके को दी। सूचना मिलते ही रीमा के मायके वाले महम्मदा गांव रीमा के ससुराल पहुंच गए तथा गंभीर हालात में दोनों बच्चियो को इलाज हेतु कहीं निजी अस्पताल में पहुंचा दिया। बच्चियों में एक की उम्र तीन तथा दूसरे की दो वर्ष बताई जाती है। इस घटना के बाद पड़ोसी भी तत्काल अपने-अपने घर छोड़ दिए हैं। इस मामले में कोई भी कुछ भी बताने से इन्कार कर रहा था।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026