परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के कोल्हुआं गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई दिनेश मिश्रा, हरेंद्र मिश्र के मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से पिता, पुत्र, पुत्री समेत चार लोग चाकू लगने से घायल हो गए,जिनमें तीन की स्थिति गंभीर थी। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में कोल्हुआं निवासी दिनेश मिश्रा, पुत्र शशांक शेखर मिश्रा, पुत्री चित्रलेखा कुमारी एवं चंद्रकला कुमारी शामिल हैं। मामले में बताया जता है कि हरेंद्र मिश्रा और दिनेश मिश्रा में बच्चे के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष द्वारा चाकू निकाल कर दिनेश मिश्रा, शंशाक शेखर मिश्रा, चित्रलेखा कुमारी पर वार कर दिया गया। जिससे तीनों की हालत गंभीर हो गई। घायलों को आनन फानन में लोगों ने दारौंदा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से तीनों की स्थिति गंभीर देख उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों का उपचार कर उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। इस संबंध में सअनि शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। समाचार प्रेषण तक किसी ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…