सीवान के बड़हरिया में देवर ने पहले भाभी से किया बलात्कार, फिर गला रेतकर मार डाला

परवेज अख्तर/सिवान :
जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पकड़ी पंचायत के पकड़ी गाव में एक विवाहिता की उसके देवर ने हत्या कर दी। हत्या से पहले महिला के साथ देवर ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद तेज धार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। मृतका पकड़ी गांव के राजकुमार की 28 वर्षीय पुत्री पूनम देवी थी। पुलिस ने आरोपी देवर चुन्नू महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों के अनुसार चुन्नू अपनी भाभी को हत्या करने की धमकी भी देता था। हत्यारा देवर शनिवार की दस बजे रात विवाहिता के मायके पकड़ी गांव आया हुआ था। रात को भोजन के बाद महिला को घर के बगल स्थित सब्जी के खेत मे ले जाकर पहले बलात्कार किया। फिर धारदार हथियार से गला रेत हत्या कर दी। चुन्नू गोपालगंज जिले के परशुरामपुर गांव के विजयी महतो का पुत्र है। वह अपराधी प्रवृति का है जो पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एसआई अमित वर्मा, एएसआई संतोष कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है। इधर पंचायत के मुखिया तारकेश्वर शर्मा ने कबीर अंत्येष्टि की योजना के तहत परिजनों को तीन हजार की सहायता राशि दी। इस मामले में मृतका के पिता ने उसके देवर को आरोपित किया है।आरोपित को पुलिस ने छापेमारी कर गोपालगंज जिले के मांझागढ़ पुलिस के सहयोग से रविवार की सुबह में गिरफ्तार कर लिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026