छपरा : जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के मझौलिया पुल के समीप दिनदहाड़े दो युवकों की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दिया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है। मृतक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के मंझवलिया गांव निवासी दिलीप प्रसाद एवं हरिहरपुर गांव निवासी अलाउद्दीन के पुत्र मोहम्मद निजामुद्दीन के रूप में की गई है। आपको बता दें कि इन दोनों की पुछरी बाजार दुकान है। दिलीप प्रसाद बाजार पर होटल चलाते हैं तथा निजामुद्दीन का छाता मरम्मती का दुकान है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि उक्त रास्ते से कुछ लोग गुजर रहे थे तभी खून से लथपथ दो शव पड़ा मिला शव देखते ही लोग चीखने चिल्लाने लगे शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पर पहुंचे तो देखें कि दो लोगों की हत्या कर दी गई है। शव के पास एक साइकिल भी पड़ा मिला है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना बनियापुर पुलिस को दी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया स्थानीय लोगों के द्वारा ही इसकी सूचना उक्त लोगों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले यहां वार्ड सदस्य की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…