तरवारा में सिरफिरे आशिक ने माशूका सहित खुद को मारी चाकू

युवक की एक साल पहले हो चुकी है शादी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार में मंगलवार की सुबह सिरफिरे आशिक ने मासूका सहित खुद को भी चाकू से गोद डाला. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का इलाज जिला मुख्यालय में चल रहा है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ही उसरी निवासी रामदेव महतो के बेटे राजू महतो का तरवारा बाजार की एक लड़की से वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

दोनों ने इस दौरान एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई. दोनों का प्रेम परवान चढ़ रहा था. इसी बीच प्रेम की डगर में एक मोड़ आ गया. एक साल पहले राजू महतो के परिजनों ने उसकी शादी दूसरे जगह कर दी. राजू महतो टेम्पो भी चलाता था. शादी के बाद लड़की बेचैन रहने लगी. उसने किसी तरह राजू महतो से संपर्क साधा.

जानकारी के अनुसार उसने मंगलवार की सुबह राजू को तरवारा पुरानी बाजार में बुलाया. राजू महतो को ताना देना शुरू किया कि उसने तो साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी. इसी बीच राजू महतो ने चाकू निकाला और लड़की पर वार करने के साथ ही खुद पर भी चाकू से कई वार किया. दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर तड़पने लगे. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी व दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. जीबी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलता है तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026