तरवारा: शादी के बाद भी राजू का प्यार चढ़ता रहा परवान पर

  • युवक का चाकू लेकर लड़की से मिलने जाना करता है पूरी कहानी बयां
  • बाजार में चर्चाओं का बाजार गर्म

परवेज अख्तर/सिवान: जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी रामदेव महतो के बेटे राजू महतो का कथित रूप से लगभग तीन साल से तरवारा बाजार की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था. इस दौरान दोनों ने कई सपने भी देखे. लगभग एक साल पहले दोनों के सपनों पर उस समय तुषारापात हो गया जब युवक के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी. कहते हैं कि पहला प्यार भुलाए नहीं भूलता. यही स्थिति राजू व उसकी प्रेमिका की भी थी. शादी के बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे. चर्चा के अनुसार युवती राजू को फोन पर बार-बार शादी पूर्व साथ जीने-मरने के खाए कसमों की याद दिलाती रहती थी. सोमवार की रात भी उसने राजू से कई बार यह बात याद दिलाई. जुटे लोग इस बात की चर्चा कर रहे थे कि मंगलवार की सुबह राजू प्रेमिका के साथ मरने के इरादे को ही लेकर तरवारा बाजार पहुंचा था. कारण कि वह अपने साथ चाकू भी लेकर आया था. कुछ देर इधर-उधर की बातें करने के बाद राजू ने पहले अपनी प्रेमिका पर हमला बोला. फिर खुद को भी चाकू से गोद डाला.

बाजार पर पहली बार ऐसी घटना हुई

प्रेम प्रसंग का खतरनाक अंजाम उस समय देखने को मिला जब शादीशुदा प्रेमी व प्रेमिका भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. बाजार के लोग इस बात की चर्चा कर रहे थे कि इस तरह की घटना यहां इससे पहले कभी भी नहीं हुई. जुटे लोग प्रेमी युगल को अलग-अलग तरीकों से दोषी ठहरा रहे हैं.

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

प्रेम प्रसंग में हुए चाकूबाजी की घटना में पति राजू के गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना पर उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि चर्चा के अनुसार राजू की पत्नी को इस प्रेम प्रसंग मामले की जानकारी भी थी. कई बार इसे लेकर घर में विवाद भी हो चुका है. लेकिन पत्नी इसे नियति मानकर अंदर ही अंदर समझौता कर ली थी. चूंकि राजू महतो टेम्पो चलाता था. इसलिए वह अक्सर घर से बाहर ही रहता था. इसी दौरान वह तरवारा बाजार के नजदीक अपनी मासूका से भी मिल लेता था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026