Categories: पटना

तंत्र विद्या के चक्कर में पिता ने दे दी बेटी की बलि! मारने के बाद शव दफनाया, श्मशान घाट से निकाली गई लाश

सीतामढ़ीः जिले के रीगा थाना क्षेत्र के उफरौलिया गांव में एक पिता ने तंत्र विद्या के चक्कर में अपनी बेटी की बलि दे दी. मारने के बाद शव को श्मशान में गाड़ दिया. सोमवार को इसका खुलासा तब हुआ जब कुछ लोगों ने श्मशान में मिट्टी की खुदाई की. इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता से पूछताछ की जिसके बाद उसने पूरा राज उगला.

दरअसल, इंदल महतो ओझा-गुणी के चक्कर में रहता था. उसकी तीन बेटियां हैं. एक पुत्री की शादी हो चुकी है. एक पुत्री को लेकर उसकी पत्नी मायके गई थी. 12 साल की छोटी पुत्री घर पर थी. इंदल बराबर पुत्रियों की शादी को लेकर चिंतित रहता था. उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति पुत्रियों की हत्या कर देने की बराबर धमकी देता था. वह मायके में थी. इसी बीच इस घटना को अंजाम दे दिया गया.

हत्यारे पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने इंदल महतो को हिरासत में लेकर काफी पूछताछ की. पहले तो वह खामोश रहा. जब पुलिस ने सख्ती की, तो उसने पूरा राज उगल दिया. पुलिस को बताया कि घर में ही उसने पुत्री की हत्या की और शव को श्मशान में ले जाकर गाड़ दिया. शव को सोमवार की देर रात श्मशान से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस को जांच-पड़ताल में घर से खून के धब्बे मिले हैं.

इधर स्थानीय लोगों ने आरोपित पिता को फांसी की सजा देने की मांग की है. पड़ोस की एक महिला ने बताया कि जो व्यक्ति अपनी संतान का नहीं हुआ, वह किसी और का कैसे हो सकता है. ऐसे को जेल में सड़ा देना चाहिए या फांसी की सजा देनी चाहिए.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024