Categories: पटना

पूर्व जिला परिषद सदस्य के बेटे को गोली मारकर हत्या, बर्तन की दुकान पर बैठा था युवक तभी पहुंचे अपराधी

नालंदाः पावापुरी सहायक ओपी थाना अंतर्गत बकरा गांव में मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य अनीता देवी के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना दिन के 11 बजे के आसपास की है. बाइक सवार अपराधी गोली मारने के बाद फरार हो गए. मृतक 26 वर्षीय इंद्रजीत उर्फ अंशु कुमार है. घटना के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है. पुलिस जांच में जुट गई है.

परिवार के लोगों ने बताया कि हर दिन की तरह अंशु अपनी बर्तन की दुकान पर बैठा था. इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे कुछ बदमाश बाइक से आए और दिनदहाड़े उसे गोली मार दी. घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. फायरिंग करते हुए सभी बदमाश फरार हो गए. बताया जा रहा है कि अपराधी तीन की संख्या में आए थे.

गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने अंशु को अस्पताल लाया लेकिन तब तक उसकी जान चली गई थी. घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. परिजन को नहीं पता कि की हत्या किस कारण की गई है. घटना को लेकर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है. आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. हत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

डीएसपी ने कहा- आपसी विवाद में हत्या

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है. आसपास में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है. हत्या का कारण आपसी विवाद है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026