परवेज अख्तर/सिवान :
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट बाज़ार पर रविवार की संध्या दो पक्षों के बीच पैसों की लेनदेन में लेकर मारपीट करने, मोबाईल, सोने की चेन व नकद रुपये छीनने का मामला प्रकाश में आया है. एक पक्ष के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के काजी टोला निवासी स्वर्गीय मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र ज़फ़र शहाब ने स्थानीय थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव के निवासी सह पूर्व मुखिया इनामुल हक उर्फ डिस्को एवं एशरारूल हक पर मारपीट कर मोबाईल छीनने का आरोप लगाया है.
वहीं दूसरे पक्ष के हथौड़ा निवासी सह पूर्व मुखिया इनामुल हक उर्फ डिस्को ने जफर शहाब तथा अख्तर शहाब पर 75 हज़ार नकद व सोने की चेन छीनने का थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व के पैसों की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. जिसके कारण दोनों पक्षों ने मारपीट करते हुए एक दूसरे पर मोबाइल और चेन छीनने का आरोप लगाया है.थानाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…