गोपालगंज: विजयीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कोविड सेन्टर पर कोरोना गाइड लाइन का नहीं हो रहा पालन

गोपालगंज: विजयीपुर स्थानीय प्रखंड के मध्य विद्यालय में रविवार को कोविड के टीकाकरण के लिए लोगों की खुब धक्का-मुक्की हुई । लोगों ने खुब हल्ला हंगामा किया । भीड बीच पता नहीं चल रहा था कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोविड-19 का टीकाकरण के लिए आए हैं या टिकट काउंटर पर टिकट कटा रहे हैं ।थाने से सटे दक्षिणी मेन रोड पर स्थित मध्य विद्यालय विजयीपुर परिसर में पुरे दिन अफरा तफरी का माहौल देखा गया। यहां कई दिनों के बाद वेक्सीन आने की खबर सभी पंचायतों में फैल गई थी । लोग वेक्सीन लेने के लिए सुबह से ही मध्य विद्यालय पर आ पहुंचे थे।

टिकाकरण में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा बताया गया कि मात्र 45पल्स दूसरे डोज लेने वाले तीन सौ लोगों को हीं टिकाकरण किया जाएगा । शेष मझवलिया पंचायत में 700 लोगो को फस्ट डोज का टीका लगाया जाएगा। इस बात पर मध्य विद्यालय पर आये फर्स्ट डोज लेने वाले लोग हल्ला-हंगामा करना शुरू कर दिये । वेक्सीनेशन वाले जगह पर लोगों की भीड़ एक के उपर एक चढ़ी हुई थी । भीड को देखते हुए थानाध्यक्ष ने पुलिस बल को स्वास्थ्य कर्मियों को सहुलियत के लिए लगाया मगर लोग मानने वाले कहां थे ।पूरे दिन वेक्सीन लेने एवं देने वालों की पसीने छूटते रहे । टिकाकरण कैंप में जी एन एम हेमा कुमारी, ममता कुमारी सिन्हा, कृष्णावती कुमारी, रोहित कुमार, रविकुमार आदि शामिल थे

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026