Siwan News

लूट मामले में घायल अपराधी की हालत बिगड़ी, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान :- सराय ओपी क्षेत्र के उखई पूरब पट्टी में 3 नवंबर की रात एक स्वर्ण व्यवसायी से लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान ग्रामीणों की पिटाई से घायल हुए दो अपराधियों में एक की हालत अचानक रविवार को बिगड़ गई। इसके बाद चिकित्सकों ने इसकी सूचना संबंधित थाना को दी। सूचना मिलते ही सराय ओपी के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और चिकित्सकों द्वारा रेफर किए जाने के बाद पुलिस अभिरक्षा में उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया। बता दें कि सराय ओपी के उखई पूरब पट्टी गांव के समीप 3 नवंबर की देर शाम एक आभूषण व्यवसायी से चार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। भागने के क्रम में व्यवसायी द्वारा शोर मचाने के बाद ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ लिया था, पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों की पिटाई से दोनों घायल हो गए थे।हालांकि पुलिस ने पिटाई की बात से इन्कार करते हुए अपराधियों के बाइक से गिरकर घायल होने की बात कही थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026