Siwan News

रालोसपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के जेपी चौक पर रविवार को रालोसपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को अपमानजनक शब्द कहे जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान रालोसपा नेताओं ने नीतीश कुमार होश में आओ, नीतीश कुमार गद्दी छोड़ो आदि नारे लगाए। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कुशवाहा संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा देवी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मानव संसाधन राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नीच कहे जाने के कारण सूबे के सभी रालोसपा परिवार मर्माहत व दु:खी है। प्रदेश महासचिव हेमंत सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के अहंकार में मान मर्यादा को भी भूल चुके हैं। इस तरह के शब्द का प्रयोग करने पर नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष से माफी मांगे नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर शेखर कुशवाहा, संजय कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, रामदुलार वर्मा, श्रीराम कुशवाहा, नंदलाल कुशवाहा, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, चंद्रशेखर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026