सिवान रेलवे ट्रैक पर आगजनी कर हिंसक प्रदर्शन करने के मामले में मो. कैफ उर्फ बंटी गिरफ्तार

आरपीएफ एवं जीआरपी ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर घर से किया गिरफ्तार

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सीवान आरपीएफ एवं जीआरपी ने रविवार की अल-सुबह संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नगर थाने के दक्षिण टोला निवासी शमशीर अहमद के पुत्र मो. कैफ उर्फ बंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया. 16 जून को बिना कोई पूर्व सूचना के सीवान स्टेशन यार्ड स्थित गेट संख्या 91 स्पेशल पर 1000 की संख्या में छात्रों के भीड़ द्वारा अग्निपथ नियम के विरोध में रेल परिचालन बाधित करने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक पर आगजनी एवं सीवान स्टेशन पर करते हुए रेल परिचालन बाधित कर दिया गया था तथा मालगोदाम पर खड़ी इंजन इंजन को भी जलाने का प्रयास किया गया था. उक्त प्रदर्शन के कारण रेल आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था. इस घटना के संबंध में आरपीएफ, पोस्ट, सीवान जंक्शन पर सीआर नंबर-193/22 अंतर्गत धारा 145, 146, 147, 153, 174 रेल अधिनियम के तहत सरकार बनाम 1000 प्रदर्शनकारी तथा जीआरपी में कांड संख्या 107/22 धारा 147 148 353 436 427 आईपीसी एवं 151 153 174 रेल अधिनियम पंजीकृत किया गया था.

मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव आरपीएफ पोस्ट सीवान तथा सुधीर कुमार सिंह थानाध्यक्ष जीआरपी सिवान द्वारा की जा रही है. प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव साथ उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडे, हेड कांस्टेबल कुमार प्रिय रंजन तथा कांस्टेबल विजय यादव सभी आरपीएफ पोस्ट सीवान एवं थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह जीआरपी द्वारा उक्त मामले की जांच क्रम में वांछित अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खोजबीन के दौरान 01 प्रदर्शनकारी मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.आरपीएफ निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार कैफ उर्फ बंटी पर आक्रोशित छात्रों को भड़काने एवं उनका नेतृत्व करने का आरोप है. उन्होंने बताया कि आरपीएफ ने वीडियो क्लिप के जांच के दौरान पाया है कि गिरफ्तार कैफ उर्फ बंटी द्वारा छात्रों को भड़काने का काम किया जा रहा था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026