Categories: पटना

अब जदयू का भाजपा से गठबंधन कभी नहीं होगा, नीतीश का ऐलान

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अब जीवन में कभी भी भाजपा से जदयू का समझौता नहीं हो सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक में एनडीए से अलग होने के कारणों को विस्तार से पार्टी नेताओं व अधिकारियों को बताया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

केसी त्यागी ने यह भी कहा कि जदयू मानती है कि बिना कांग्रेस और वामदलों के साथ गठबंधन के भाजपा के खिलाफ मजबूत लड़ाई नहीं हो सकती है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन चाहते हैं।

वहीं जदयू के सदस्यता अभियान की शुरुआत आज से हो गई। सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के सदस्य बने। उन्हें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सदस्य बनाया। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ललन सिंह को सदस्य बनाया। सदस्यता अभियान 8 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद पंचायत से राष्ट्रीय स्तर तक की इकाई गठित की जाएगी। राज्यसभा सदस्य अनिल हेगड़े राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी बनाये गये।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026