तरवारा बाजार के इर्द-गिर्द इलाकों में रात के अंधेरे में एक बड़े अपराधी की गिरफ्तारी के लिए खाक छानती रही कई थानों की पुलिस

बांसवाड़ी से पुलिस ने किया हथियार बरामद

✍️ परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
पुलिस जगत के आला अधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में एसआईटी प्रभारी समेत कई थानों की पुलिस टीम जो सिवान जिले के तरवारा बाजार व इर्द-गिर्द के इलाकों में रात के अंधेरे में गोपनीय ढंग से एक बड़े अपराधी की गिरफ्तारी के लिए खाक छानती रही, इसके बावजूद भी पुलिस टीम को कुछ भी सफलता हासिल नहीं हो सकी। अंत में पुलिस टीम अपने हाथ मलते हुए अपने-अपने बैरंग लौट गई, इसी कड़ी में पुलिस टीम ने तरवारा बाजार के चौधरी पट्टी गांव स्थित एक बांसवाड़ी में भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार होने की सूचना पर पहुंची लेकिन पुलिस टीम को मात्र एक जंग लगे हथियार ही हाथ लग सके। उधर पुलिस टीम बरामद हुई जंग लगे हथियार के बारे में स्टेशन डायरी अंकित करते हुए अपनी अनुसंधान तेज कर दी है।

उधर तरवारा बाजार व इर्द-गिर्द के इलाकों में कई थानों की पुलिस टीम के पहुंचने पर रविवार की अलसुबह से ही तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म है।लोग जितनी मुंह उतनी बातें करने से परहेज नहीं कर रहे हैं।यहां बताते चले कि पुलिस टीम में एसआईटी प्रभारी श्री उपेंद्र कुमार,पचरुखी थानाध्यक्ष ददन सिंह,सराय ओपी प्रभारी श्री तनवीर आलम, समेत जी.बी.नगर थाना के आसपास के इलाकों के कई थाना की पुलिस की टीम शामिल थी, इस संदर्भ में सराय ओपी प्रभारी श्री तनवीर आलम ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तरवारा सिवान मुख्य-मार्ग के सहलौर तथा निजामपुर व आसपास के इलाकों में कुछ कुख्यात अपराधी कर्मी जो अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर किसी बड़े घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.

इसी सूचना के सत्यापन तथा कार्रवाई करने हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी के मार्गदर्शन में शनिवार की रात्रि जी.बी.नगर थाना के कई संदिग्ध इलाकों की नाकेबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बहरहाल मामला चाहे जो हो शनिवार की रात जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार के आसपास के इलाकों में हुई गोपनीय रूप से छापेमारी के बाद लोग जितनी मुंह उतनी बातें करने से परहेज नहीं कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026