Categories: छपरा

छपरा में एंबुलेंस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

छपरा: सारण में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। छपरा मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्रक में एंबुलेंस चालक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद इस घटना में एंबुलेंस चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छपरा सदर अस्पताल से रेफर मरीज को पटना पीएमसीएच में छोड़ने के बाद निजी एंबुलेंस संचालक छपरा वापस लौट रहा था। तभी पहले सुबह करीब 3:00 बजे गरखा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के समीप सड़क पर खड़ी एक ट्रक में एंबुलेंस जाकर टकरा गई।

जिसमें एंबुलेंस चालक की मौत हो गई हालांकि जिस समय या घटना हुई तब एंबुलेंस उसके सहयोगी साथी चला रहा था। मृतक की पहचान सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के समसुद्दीन पुर गांव निवासी अजय प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र आशीष गुप्ता के रूप में की गई है। वही इस दुर्घटना में सहायक सहायक चालक नगर थाना क्षेत्र के दहियावां निवासी इनर राय के पुत्र 25 वर्षीय लखन कुमार गंभीर रूप से घायल है।

घायल युवक का उपचार फिलहाल चल रहा है। मृत एंबुलेंस चालक केशव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एंबुलेंस की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक से टकराने के बाद एंबुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026