Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रक्तदान के क्षेत्र में रेडक्रॉस का सूबे में पहला स्थान मिलने पर किया गया सम्मानित

परवेज़ अख्तर/सीवान:
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के भवन में एक बैठक आहूत की गई. बैठक को संबोधित करते हुए रेड क्रॉस के सचिव रत्नेश कुमार सिंह ने कहा की सीवान शाखा ने रक्तदान के क्षेत्र में पूरे बिहार में प्रथम स्थान पाया है. उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान बिना सीवान के रक्तदाता समूह के सहयोग के बिना संभव नहीं था. इस उपलब्धि पर पिछले दिनों राज्य शाखा के अध्यक्ष द्वारा सीवान इकाई के सचिव को सम्मानित किया गया. श्री सिंह को विशेषकर साबुन, सैनिटाइजर तथा मास्क जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित करने के लिए प्रदान किया गया. सचिव ने इस उपलब्धि को रक्तदाता समूह की उपलब्धि बताया.

इस अवसर पर संत निरंकारी मंडल के संयोजक रमेश कुमार सिंह, सीवान ब्लड डोनर क्लब, डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनर टीम तथा जय रक्तवीर के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. साथ ही साथ रक्तअधिकोष के कर्मचारियों सतीश कुमार पांडे, अंबालिका सिन्हा, अर्चना कुमारी के सहयोग एवं अथक परिश्रम के लिए अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनसे भविष्य में सहयोग की अपेक्षा की.संत निरंकारी के संयोजक रमेश कुमार सिंह ने इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए कहा कि आइए हम एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर सीवान को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करें.

इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य राजीव रंजन राजू, निलेश कुमार वर्मा, साहिल मकसूद, पंकज कुमार सिंह, नवीन सिंह परमार, डॉ विजय कुमार पांडे, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार राजू, प्रशांत कुमार समेत रेड क्रॉस कर्मी वीरेंद्र पांडे, मल्लिका कुमारी, रियाजुद्दीन अनवर, विनोद कुमार सिंह, रवि कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह,मो.सलीम, वैस अली,शाहिल मकसूद,मो.सलमान,समेत अनेक समाजसेवी उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026