परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के आलापुर गांव में एक युवक को मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है. आलापुर निवासी विनोद कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव के धीरज कुमार सिंह और रोशन कुमार सिंह पर अपने पुत्र शिवम कुमार को घर से लौटते समय 25 सितम्बर की संध्या रड से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है. मारपीट के दौरान शिवम बेहोश हो गया.
जिसे अभियुक्तों ने मरा हुआ समझ कर छोड़ कर भाग गए. कुछ देर बाद एक अन्य ग्रामीण परशुराम सिंह जो अपने खेत से काम करके लौट रहे थे. उन्होंने शिवम को बेहोशी की हालत में देखा और शोर मचाया. उसके बाद अन्य ग्रामीणों के सहयोग से शिवम को अस्पताल ले जाया गया. जहां उसके दोनों हाथ टूटा हुआ था. थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…