Categories: पटना

JDU-BJP की साझा प्रेस कांफ्रेंस में विधानपरिषद के सीटों पर समझौते का हुआ ऐलान, जानें….

पटना: बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव की घोषणा से पहले जेडीयू-बीजेपी के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। दोनों दल के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इसका ऐलान किया। संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेन्द्र यादव,संजय जायसवाल,तारकिशोर प्रसाद व जेडीयू की तरफ से शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा शामिल हुए। इसके पहले भूपेन्द्र यादव ने सीएम नीतीश से मुलाकात की जहां सीटों पर समझौते पर अंतिम मुहर लगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सीट बंटवारे का ऐलान किया गया है।

प्रेस कांफ्रेंस में एनडीए नेताओं ने सीटों के समझौते पर ऐलान किया। बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कहा कि बीजेपी-जेडीयू की सरकार 4 विस चुनावों में लगातार जनता का आशीर्वाद लेकर जनता की सेवा कर रही है। दोनों दल आपस में सम्मानपूर्वक काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में 16 सालों से विकास के काम हो रहे हैं। बिहटा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का जल्द ही उद्घाटन किये जायेंगे और वहां नामांकन होगा। तेरह सीटों पर बीजेपी और उसमें एक सीट पशुपति पारस वाली लोजपा को दी जायेगी। 11 सीटों पर जेडीयू ने लड़ने का तय किया है।

बीजेपी कोटे में रोहतास, औरंगाबाद, सारण, सिवान,दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, कटिहार, सहरसा,गोपालगंज, बेगूसराय,समस्तीपुर और वैशाली। वैशाली सीट लोजपा के खाते में जायेगी। जेडीयू कोटे में पटना, भोजपुर, गया, नालंदा, मुजफ्पऱपुर, प.चंपारण, सीतामढ़ी, भागलपुर, मुंगेर,नवादा और मधुबनी शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026