Categories: पटना

विपक्षी पार्टियों ने कहा- DGP शराब नहीं खोज पा रहे, शिक्षक कैसे खोजेंगे…..

पटना: शिक्षा विभाग के शराबियों को पकड़वाने वाले पत्र पर विपक्षी दलों ने नीतीश सरकार की आलोचना की है। जहां राजद सहित कांग्रेस ने इस फरमान को तुगलकी कहा है। वहीं, दूसरी तरफ बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि इस पत्र को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन फैलाया जा रहा है।

शराब से जुड़े इस पत्र पर राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि कई लोगों द्वारा कन्फ्यूजन क्रिएट किया जा रहा है। सरकार ने तो पहले ही सभी नागरिकों से अपील की थी, अब विभाग ने अपने सम्मानित शिक्षकों से अपील की है। यह तो विभाग ने फिक्स नहीं किया है कि सप्ताह में शराब से जुड़ी इतनी सूचना देनी है। बस कहा गया है कि ऐसी को जानकारी मिले तो सूचित करें।

सरकार के तरफ से सभी नागरिकों को ये बातें कहा जा रही है कि कहीं कोई शराब पी रहा हो या शराब का स्टॉक किया जा रहा है तो गुप्त रुप से सूचना दीजिए। ऐसे में शिक्षकों से भी कहा गया तो इसमें गलत क्या है। शिक्षा मंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि शिक्षकों को जिम्मेदार नागरिक आप नहीं मानते क्या ? शराब पीना गलत चीज है और इस विचार को शिक्षा के मंदिर से दिया जाए तो गलत क्या है ?कन्फ्यूजन क्रिएट किया जा रहा है।

राजद के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता चित्तरंजन गगन ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की घोर कमी है। बिहार में आधे से ज्यादा शिक्षक के पद रिक्त हैं। इससे कई स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई बाधित रहती है। अब सरकार शिक्षकों को शराब की बोतल खोजने में लगवा रही है। सरकार की जीद्द की वजह से पहले से ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था और भी चौपट हो जाएगी।

पहले ही शिक्षकों से कई तरह के काम जैसे कि वोटिंग लिस्ट से जुड़े कार्य, चुनाव डयूटी और किसी तरह का सर्वेक्षण करवाया जाता रहा है। अब शिक्षक का काम शराबियों को खोजना भी कर दिया जा रहा है। खुले में शौच करने वाले को पकड़ने तो कभी बोरा बेचने का काम दिया जाता रहा है। शिक्षा कितनी प्रभावित होगी इसकी रत्ती मात्र भी परवाह सरकार को नहीं है। सरकार को अतिशीघ्र यह फरमान वापस लेना चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026