Siwan News

खगनी गांव में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंका

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मौजा खगनी गांव के बगीचा में रविवार की सुबह एक युवक का शव देख गांव के लोगों में सनसनी फैल गई। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। विवार को एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव निवासी तइबुद्दीन आलम के 24 वर्षीय पुत्र नासिर आलम के रूप में की गई। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। एएसआई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के गले में गहरा दाग था, उसकी आंखों और पीठ में चोट के निशान थे। इससे यह प्रतीत होता है कि मृतक की हत्या के पहले उसकी पिटाई की गई थी। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि इसकी हत्या कैसे हुई है। वहीं मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटना स्थल पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे। मामले में बताया जाता है कि नासिर आलम शनिवार को करीब सात बजे शाम में अचानक घर से लापता हो गया। रात होने पर भी जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाशी शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं कोई अता पता नहीं चल सका और रविवार की अहले सुबह उक्त स्थान पर नासिर आलम का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। मृतक नासिर आलम के शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हमलावरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर गले में फंदा लगाकर उसकी निर्मल हत्या कर डाली थी।

प्रेम प्रसंग में हुई नासिर की हत्या

मृतक के परिजनों में इस हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया है। मृतक के रिश्तेदार साबिर अली ने बताया कि मृतक की भाभी सजीया खातून के मोबाइल पर रात के 9:30 बजे एक नंबर से एक लड़की ने कॉल किया और लड़की ने बोली कि नासिर घर पहुंच गया तो नासिर की भाभी ने नहीं आने की सूचना दी। इसके बाद जब नासिर की भाभी ने लड़की के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि नासिर उससे मिलने आया था तभी चार लड़कों ने उसे पकड़ कर लिया और कहीं लेकर चले गए। इसके बाद लड़की ने बताया कि लगता है नासिर को वहां लोग मार पीट कर उसकी हत्या करने वाले हैं। वहीं परिजनों ने बताया कि वह एक शिल्पी नाम की लड़की से बात करता था वह जलपुराव गांव की रहने वाली है। कॉल डिटेल्स का सहारा लेगी हत्याकांड के उद्भेदन के लिए पुलिस नासिर के भाभी के मोबाइल पर शनिवार की रात जिस नंबर से फोन आया था उस नंबर की पड़ताल में जुट गई है। वह अज्ञात लड़की कौन है जिसने मृतक के भाभी साजिया खातून के पास फोन कर घटना की जानकारी दी और प्रेम प्रसंग में मिलने आने की बात बताई।

शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

जैसे ही गांव में नासिर का शव पहुंचा पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के हृदय विदारक चीत्कार से गांव गमगीन हो गया था। परिजनों को बिलखते देख उपस्थित लोग भी अपने अपने आंसू को नहीं रोक पाए।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026