Siwan News

राजद के पूर्व सांसद ​शहाबुद्दीन का भांजा बता भूमि पैमाइश कराने गए युवक को खदेड़ा, परिजनों में खौफ़

मामला : वैशाखी गाँव का

परवेज़ अख्तर/​सिवान :- जिले के सराय ओपी क्षेत्र के वैशाखी बाइपास समीप एक भूमि की पैमाइश कराने गए एक युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। जिस युवक को ग्रामीणों ने खदेड़ा उसने पहले अपने आप को राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का भांजा बता कर ग्रामीणों में दहशत बनाने की कोशिश की थी। इसके बाद जब ग्रामीणों ने इसकी पुष्टि की तो युवक फर्जी निकला। यह जानने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उसकी पिटाई करने के लिए एकत्रित हो गए, लेकिन इसकी भनक युवक को लग गई। स्थानीय लोगों की भीड़ देख वह युवक वहां से रफ्फू चक्कर हो गया। मामले में बताया जाता है कि वैशाखी गांव निवासी मोहम्मद्दीन अंसारी की पुश्तैनी आठ कट़्ठा जमीन पर आज से एक पखवारे पूर्व से राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का भांजा बनकर लगातार उक्त गांव में पहुंचकर जमीन का दावा कर रहा था। उसके दावा करने के बाद मोहम्मद्दीन के परिजनों के होश उड़ गए। जब उसके परिजनों ने उससे कागजात की मांग की तो वह अपने आपको राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का भांजा बताने लगा और तरह-तरह की बाते बनाने के बाद धमकी भी देने लगा। इसी बीच भांजा शुक्रवार को अपने गुर्गों के साथ जबरन भूमि की पैमाइश कराने पहुंच गया और पैमाइश का काम शुरू कर दिया। इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीण एकजुट होकर कथित भांजा को खदेड़ दिया। परिजनों में नगमा खातून, फिरोज आलम, शमद अंसारी, नुरैन आलम, जाकिर अंसारी, शाकिर अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी ने बताया कि वह लगातार 22 अप्रैल से कॉल डायवर्ट कर 0965561975, 99554542865 से 8210883840 पर लगातार पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का भांजा बताकर फोन कर रहा था कि तुम लोग जमीन दे दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। परिजनों ने बताया कि लगातार फोन पर धमकी मिलने से हमलोगा खौफजदा हैं। परिजनों ने बताया कि पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी सह राजद नेता हिना शहाब के पास गए और इसकी शिकायत उनसे की गई तो उन्होंने उक्त नंबर पर फोन लगाकर उसे डांट-फटकार लगाई और उन्होंने उक्त व्यक्ति से दूर-दूर तक कोई रिश्ता न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सिर्फ हमलोगों को बदनाम करने के लिए मेरे पति का नाम लिया गया है। बहरहाल चाहे जो हो उक्त घटना के बाद परिजनों में भय व्याप्त है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों में नगमा खातून ने बताया कि देवर साकिर अंसारी के मोबाइल पर तरह-तरह की धमकी मिलने से पूरा परिवार भयभीत है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

 

खौफजदा परिजन

 

जमीन को दिखाते परिजन

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026