Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बैठक में डीडीसी ने सेक्टर पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश

परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुख्यालय आइटी भवन में गुरुवार को उपविकास आयुक्त दीपक कुमार सिंह ने सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियां की समीक्षा की। बूथों पर उपलब्धि बुनियादी सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कर उन सुविधाओं को एप के माध्यम से फोटोग्राफी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर सुविधाओं का अभाव है उसे पूरा करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सभी सेक्टर पदाधिकारी को अपने -अपने क्षेत्र के बूथों का मानचित्र एवं नजरी नक्शा बनाने का निर्देश दिया गया। एसडीओ रामबाबू कुमार ने बताया कि कमजोर मतदाताओं की पहचान कर उन्हें मतदान के लिए जागरूक करें।

प्रत्येक बूथ पर चापाकल, पेयजल, रैंप, बिजली, दरवाजे, खिड़की, शौचालय, फर्नीचर आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, वोटरों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने आदि की जिम्मेदारी सेक्टर पदाधिकारियों को दी गई। डीडीसी ने बताया कि सेक्टर पदाधिकारी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में कृषि पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह, सेक्टर पदाधिकारी रवींद्र कुमार, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, केसरी नंदन प्रसाद, अवधकिशोर कुमार पांडेय, अमित रंजन, विनय कुमार, क्यामुद्दीन अंसारी, अमितेश कुमार तिवारी, विनोद कुमार सिंह, रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, मुन्ना कुमार यादव, वेदप्रकाश शर्मा, केसरी प्रसाद, हरिचरण यादव, विनय कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, हरिहरनाथ पंडित आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026