Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कड़सर पंचायत में मनरेगा की योजनाओं में गड़बड़ी की होगी जांच

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के कड़सर पंचायत में मनरेगा योजना में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए उप विकास आयुक्त दीपक कुमार सिंह ने जांच टीम गठित कर दी है। इसमें डीपीओ मनरेगा, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता व जिला अंकेक्षण पदाधिकारी को शामिल किया गया है। पिछले दिनों पंचायत के कई लोगों ने एक आवेदन उप विकास आयुक्त को दिया था। इसमें मनरेगा योजना के तहत मिट्टीकरण, ईटकरण सहित जेसीबी से कार्य कराने की शिकायत शामिल थी। उप विकास आयुक्त ने इसपर कार्रवाई करते हुए जांच टीम को गठित कर दिया। दिए गए आवेदन में बताया गया था कि हरनाथपुर पिपल के पेड़ से मेन रोड त मिट्टीकरण व ईंटकरण कार्य दिखाया गया है।

जबकि मिट्टीकरण नहीं हुआ है न पोखरा के भिडा का ईंटकरण किया गया है। इसी गांव के मौजा पदारथा से छठ माई के स्थान पर मिट्टीकरण एवं सोलिग कार्य मनरेगा से हुआ है, लेकिन मिट्टी का कार्य ग्रामीणों के चंदा से पहले किया जा चुका है। झझरा पोखरा की सफाई का कार्य मनरेगा द्वारा कराया गया है, लेकिन सारा काम जेसीबी से कराकर किसी-किसी के खाते में जॉब कार्ड के आधार पर मजदूरी का भुगतान किया गया है। आवेदन में जिन लोगों के खाते में भुगतान किया गया है, वे कब कहां थे। काम किए या नहीं इसका विवरण ग्रामीणों ने दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026