सीवान जदयू की बैठक में बेरोजगार युवाओं की समस्या के निदान पर हुई चर्चा

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान मुख्यालय स्थित सिवान परिसदन में बुधवार को जनता दल यूनाइटेड व्यवसायिक एवं उद्याेग प्रकोष्ठ की बैठक जिलाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के नेता नजमुल होदा, मंसूर आलम, निकेश चंद्र तिवारी, सुनील कुमार गुप्ता शामिल थे। बैठक को संबोधित करते हुए वरीष्ठ नेता नजमुल होदा ने कहा कि मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा में इस बार यह देखा जा रहा है कि कहां पर कमी है। सीएम उन कमियों को दूर करने के लिए ही बिहार के प्रत्येक जिले में भ्रमण पर हैं। इसमें युवाओं को रोजगार से जोड़ना बिहार सरकार के एजेंडा में शामिल है और उसे पूर्ण करने पर सरकार कार्य कर रही है।

निकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि आज सरकार उद्योग और व्यवसाय के क्षेत्र में काफी तत्पर है। साथ उद्यमी योजना जो अभी 2023 में 102 करोड़ का बजट तय की गई है जो काफी सराहनीय है। अब जरूरत है कि युवा को सही मार्गदर्शन लेकर रोजगार के क्षेत्र में अपनी जगह बनाने की। जिला प्रवक्ता सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए सरकार ने 102 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित की है, जिससे वह अपना रोजगार शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकेंगे। मौके पर मुर्तुजा अली कैसर,सिबु सम्स, सुशील गुप्ता, जयनाथ ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026