परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित अड्डा नंबर दो के समीप स्थित दुर्गा मंदिर में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के द्वार का ताला तोड़ जेवरात व नकद सहित करीब तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। इससे आक्रोशित लोगों ने बबुनिया-स्टेशन रोड को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने मामले की जांच कर लोगों को शांत कराया। मंदिर के सचिव शंभू प्रसाद ने बताया कि मंदिर अड्डा नंबर दो के परिसर में स्थित है।
मंगलवार की रात्रि चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट सहित आठ ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि मंदिर से चोरों ने 20-30 हजार नकद और प्रतिमा पर अर्पित तकरीबन ढाई लाख के जेवर की भी चोरी कर ली। चोरी में प्रतिमा पर चढ़ाया गया एक हार, कड़ा, मंगटीका, नथुनी, दो जोड़ा पायल व मंगलसूत्र सहित अन्य जेवरात शामिल हैं। सचिव ने कहा कि यह पहली घटना नहीं बल्कि 20 दिन पूर्व ही एक चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया था लेकिन चोर जेल गया या उसे छोड़ दिया गया यह जानकारी नहीं मिल सकी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…