Categories: पटना

नालंदा जहरीली कांड में प्रशासन ने 1200 लोगों को घर चिपकाए पोस्टर….

पटना: नालंदा में जहरीली कांड मामले में बेगुनाह लोगों के घरों पर पोस्टर चिपकाए जाने के विरोध में माले नेताओं ने नालंदा के जिला पदाधिकारी के कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन कियाl भारी संख्या में माले नेताओं के साथ छोटी पहाड़ी के लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुएl मौके की नजाकत को देखते हुए जिला समाहरणालय में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए। सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की पर प्रदर्शनकारी नहीं माने। इधर प्रदर्शनकारियों से जिला समाहरणालय के सामने का सोगरा मैदान पूरी तरह से भर गया।

दरअसल, पिछले दिनों सोह सराय थाना इलाके के छोटी पहाड़ी में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई थी और 2 लोगों की आंख की रोशनी चली गईl उसके बाद जिला प्रशासन द्वारा यहां के 60 से अधिक घरों में पोस्टर चिपका दिए गए उनमें से कुछ शराब माफिया भी थे और कुछ निर्दोष लोगl इसी के विरोध में माले नेताओं ने प्रदर्शन किया हैl हालांकि प्रशासनिक अधिकारी अन्य मकानों के कागजात दिखाने को कह रहे हैंl जबकि पूरे पहाड़ के ऊपर करीब 5000 से अधिक मकान बने हुए हैं। ऐसे परिवेश में गरीब कहां से काग जात दिखा पाएंगे यह सोचने वाली बात है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026