सिवान के हसनपुरा में शराब की चेकिंग के नाम पर पुलिस के बदले पहुंच गए डकैत….फिर आराम से 9 लाख की डकैती कर निकल गए

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
शराब चेकिंग के नाम पर अब पुलिस के बजाए अपराधी घर में घुसकर लूटपाट कर ले रहे हैं। सरकार ने तो शराब चेक करने की छूठ पुलिस को दे रखी है इसका फायदा अब अपराधी भी उठा रहे हैं। पुलिस के इस अधिकार के दुरुपयोग के कई मामले सामने आये हैं. अब एक नये तरीके का मामला सामने आया है. एक घर में घुस गये डकैतों ने गृह स्वामी से कहा कि वे पुलिस वाले हैं और शराब की चेकिंग करने आये हैं, फिर आराम से 9 लाख की डकैती की और निकल गये।सीवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में हथियार से लैस डकैत आधी रात में एक घर में घुस आये. खुद को पुलिस बताया और शराब चेकिंग के नाम पर पूरे घर को खंगाल दिया. इसी दौरान 9 लाख रूपये के कैश, गहने और सामान लूट लिये. डकैतों के निकल जाने के बाद पुलिस लकीर पीट रही है।

डकैती की शिकार बनी सुशीला कुंवर ने बताया कि गुरुवार रात घर के सभी लोग सोये थे. वह अपने पोते के साथ बरामदे में ही सोयी थी. देर रात लगभग एक दर्जन लोग घर में घुस आय़े. उन्होंने मुझे जगाया औऱ कहा कि हम पुलिस वाले हैं. हमें खबर मिली है कि तुम्हारे घर में शराब और गांजा छिपाया गया है. तुम लोग शराब बेचते हो. इसलिए पूरे घर की तलाशी लेनी है. घर में घुसे लोगों ने पहले बरामदे पर रखे बैग और बोरों को खंगालना शुरू कर दिया।इसी बीच शोर सुनकर घर के दूसरे लोग भी जाग गये और बरामदे में पहुंच गये.

उन लोगों ने कहना शुरू किया-सर, हम लोग शराब नहीं बेचते हैं. आपको गलत खबर मिली है. जैसे ही घर के लोग बाहर निकले वैसे ही डकैतों ने उन्हें हथियार की नोंक पर अपने कब्जे में ले लिया. घर के लोगों को अपने कब्जे में लेने के बाद डकैत सभी कमरों में घुसे और सारा कीमती सामान लूट लिया. डकैतों ने करीब 6 लाख के गहने, बर्तन, कपड़े,कंबल समेत 9 लाख रुपये का समान लूट लिया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024