Categories: पटना

मृतक को जिंदा करने के नाम पर घंटों होता रहा अंधविश्वास का खेल, मुर्दे में नहीं लौटी जान

जमुई: इक्कीसवीं सदी में इंसान ने भले विकास के तमाम पैमाने गढ़ लिए हों बावजूद इसके आज भी समाज में अंधविश्वास की जड़ें गहरी हैं. बिहार के जमुई में एक युवक की मौत के बाद उसे जिंदा करने की घंटों तक कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है. घटना शहर के लगमा मोहल्ले की है. गांव के मां काली मंदिर परिसर के यात्री शेड में युवक का शव रख कर ग्रमीण और उसके परिवारवाले उसे जिंदा करने का प्रयास करते रहे. बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय विपिन कुमार रावत की मौत करंट लगने से हो गई थी.

सोमवार की सुबह विपिन अपने छोटे भाई की शादी की बारात में जाने की तैयारी कर रहा था. जेनरेटर का तार लपटने के दौरान करंट लगने से वो अचेत हो गया. इसके बाद परिवारवाले उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. विपिन का शव जब उसके घर लाया गया तो परिजनों को लगा कि उसकी धड़कन अभी भी चल रही है. यह सुनकर वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और शव को काली मंदिर परिसर के यात्री शेड में रख कर ग्रामीण उस पर राख और बेलन रगड़ने लगे. अंधविश्वास का यह खेल वहां घंटों तक चलता रहा मगर विपिन के बेजान शरीर में जान नहीं आई.

मृतक के रिश्तेदार विनोद कुमार रावत ने बताया कि उनलोगों को विश्वास था कि विपिन जिंदा हो जाएगा, इसलिए करंट लगने के बाद जिस तरह से घरेलू उपचार किया जाता है वो हम लोग कर रहे थे. हालांकि, सोचने वाली है कि जब सदर अस्पताल के डॉक्टर ने विपिन को मृत घोषित कर दिया था, तो फिर मुर्दे को जिंदा करने के नाम पर घंटों तक अंधविश्वास का यह खेल क्यों खेला जाता रहा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026