Categories: पटना

साली से शादी करा दो वरना सबको गोली मार दूंगा….पुलिस ने धमकी देने वाले सनकी दामाद को किया गिरफ्तार; पढ़ें पूरा मामला

पटना: साली से शादी करा दो वरना पूरे परिवार को गोली मार देने की धमकी देने वाले सनकी दामाद को गया की बांकेबाजार पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सनकी दामाद रवि विश्वकर्मा को मेडिकल थाने के सोहनबिगहा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। बता दें कि बांकेबाजार थाने के तिलैया कुंभी गांव के रहने वाले लड़की के पिता शिव विश्वकर्मा ने बांकेबाजार थाने में अपने बड़े दामाद रवि विश्वकर्मा पर एफआईआर दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी में बताया गया था कि उनका दमाद अपनी साली अर्थात मेरी बेटी से शादी करने की लगातार धमकी दे रहा है। साली की जबरन अश्लील तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया- फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल कर दी हैं। साथ ही, देसी कट्टा दिखाकर पूरे परिवार को गोली मार देने की धमकी देता है। इसी धमकी की वजह से लड़की के पिता अपने पूरे परिवार के साथ किसी अज्ञात स्थान पर जीवन बिता रहे थे।

आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में साली से शादी करा दो, वरना मार दूंगा गोली शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। बांकेबाजार पुलिस ने तत्काल पीड़ित पिता को थाने बुलाकर आरोपी दामाद पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी। बांकेबाजार के थानेदार कुमार सौरभ ने बताया कि आरोपी रवि विश्वकर्मा को मेडिकल थाने के सोहनबिगहा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026