Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा की मौत, हंगामा

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के आंदर थाना के गौरा रोड लाल कोठी नर्सिंग होम में बुधवार की संध्या एक जच्चा की मौत प्रसव के दौरान हो गई। मौत के बाद मृतका के परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद चिकित्सक अपने कर्मियों के साथ फरार हो गईं। मृतका की शिनाख्त एमएच नगर थाना क्षेत्र के पियाउर गांव निवासी राजेश चौहान की पत्नी सरोज देवी के रूप में हुई। वहीं बच्ची स्वस्थ थी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मृतका के पति के बयान पर चिकित्सक सहित अन्य कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि बुधवार को एमएच नगर थाना के पियाउर गांव निवासी राजेश चौहान की पत्नी सरोज देवी (30) प्रसव कराने के लिए  प्राइवेट नर्सिंग होम में आई हुई थी। डॉक्टर सुप्रिया कुमारी ने महिला का प्रसव सीजीरियन द्वारा कराने की कोशिश की। इसी दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन इसी बीच प्रसूता की स्थिति गंभीर हो गई और इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद महिला चिकित्सक अपने बचाव के लिए महिला के शव अपने कर्मियों के साथ टेंपों में लेकर फरार होने की कोशिश कर रही थी। तभी ग्रामीणों ने देख इसका विरोध किया और आॅटो को रोककर हंगामा करने लगे। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर डॉक्टर सहित सभी कर्मी नर्सिंग होम छोड़कर फरार हो गए। बताते चले कि लाल कोठी नर्सिंग होम में यह दूसरी घटना हुई है। पहली घटना 13 जून को हुई थी, जिसमे सिसवन थाना के नंदा मुंडा गांव निवासी  विनोद गुप्ता की पत्नी रीता देवी (26) की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। वह महिला अपने मायके भवराजपुर गांव में आई हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026