Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

घटना का फॉलोअप : सिवान में रेलवे परीक्षा केंद्र के विरोध में परीक्षार्थियों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज

परवेज़ अख्तर/सिवान:- रेलवे द्वारा आयोजित एएलपी तथा टेक्नीशियन पद की परीक्षा के केंद्रों को दूसरे राज्यों में दिए जाने का विरोध कर रहे परीक्षार्थियों ने सिवान जंक्शन परिसर में बुधवार को जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों के उग्र प्रदर्शन को देख पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया तो आक्रोशित ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति बन गई। इसके बाद जिला पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज कर उन्हें दौड़ा कर पिटना शुरू कर दिया। वहीं कुछ उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। पथराव में एक टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया जबकि जंक्शन परिसर से तीन सौ मीटर की दूरी पर रामराज्य मोड़ समीप एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान के बाहर रखे कई कैरेट कोल्ड ड्रिंक भी बर्बाद हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी के साथ जिला पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। खबर प्रेषण तक जंक्शन पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती जारी रही। वहीं जंक्शन पर एसडीओ अमन समीर और एएसपी कांतेश मिश्रा ने पहुंच कर जायजा लिया। बुधवार की सुबह शहर के महादेवा से छात्रों ने मार्च निकाल रेलवे बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी करते हुए छात्र जेपी चौक के रास्ते थाना रोड होते हुए जंक्शन की ओर रेल चक्का जाम करने के लिए बढ़ने लगे। इसकी जानकारी जैसे ही आरपीएफ और जीआरपी को हुई उन्होंने अतिरिक्त बल के लिए जिला पुलिस से सहयोग मांगते हुए मुख्य द्वारा फोर्स की तैनाती कर दी। आक्रोशित छात्रों को जंक्शन के मुख्य द्वारा पर ही जीआरपी और आरपीएफ के पदाधिकारियों ने रोक दिया, लेकिन छात्र जंक्शन के अंदर प्रवेश की मांग कर प्रदर्शन कर रहे थे। जब उन्हें अनुमति नहीं मिली तो परीक्षार्थी मुख्य द्वारा पर ही बैठ कर नारेबाजी करने लगे। यह देख जंक्शन के दूसरे द्वार से यात्रियों को प्रवेश कराया गया। थोड़ी देर बाद प्रदर्शन कर सभी परीक्षार्थी उग्र हो गए और जंक्शन में जबरन प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। स्थिति अनियंत्रित होता देख जंक्शन के अधिकारियों ने जिले के वरीय अधिकारियों को सूचना दी। थोड़ी देर बाद नगर थाना इंस्पेक्टर दलबल के साथ वहां पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे परीक्षार्थियों को समझाबुझा कर शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस संग परीक्षार्थियों ने धक्का-मुक्की कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश जिस पर पुलिस ने बल का प्रयोग किया। यह देख आक्रोशितों ने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। लाठी चार्ज के बाद सभी परीक्षार्थी वहां से भाग निकले।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025