Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

समीक्षा बैठक में डीएम ने भूमि विवाद निराकरण का दिया निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान : समाहरणालय परिसर सभागार में मंगलवार को भूमि विवाद निराकरण से संबंधित बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रंजीता ने की। डीएम ने बताया कि यह बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा विधि व्यवस्था से संबंधित वीडियो कॉफ्रेंसिंग में दिए गए निर्देश के अनुपालन में किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकांश विधि व्यवस्था के मामले में मूल कारण भूमि विवाद होता है, इसलिए ऐसे मामलों का अविलंब निपटारा आवश्यक है। इसी के आलोक में पूर्व की तरह ही प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी द्वारा भूमि विवाद को सुने जाने व निपटाने का आदेश दिया गया था। जिसकी समीक्षा अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा करते हुए जिलाधिकारी को प्रतिवेदन किया जाना था। इसी के आलोक में विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही मद्य निषेध के अंतर्गत जब्त शराब/मादक पदार्थ के विनष्टीकरण पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एसपी नवीनचंद्र झा, सदर एसडीओ अमन समीर, भूमि सुधार उप समाहर्ता,महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी समेत सभी थानों के थानाध्यक्ष तथा अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024