दरौली

दरौली में सड़क हादसे में मृतक का शव पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम

आक्रोशितों ने मुख्य मार्ग किया था जाम, बीडीओ व सीओ ने हटावाया जाम

परवेज अख्तर/सिवान :- दरौली-गुठनी मुख्य मार्ग पर अगसड़ा गांव के पास बुधवार की देर शाम में हुई सड़क दुर्घटना में रमेश यादव की मौत हो गई थी.गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी फुला देवी समेत अन्य का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक को तीन पुत्र व एक पुत्री है. घायल युवक महुअई टोला निवासी जयप्रकाश यादव की स्थिति गंभीर देखते हुए परिजन इलाज के लिए दूसरे जगह लेकर चले गए हैं.

बतादें कि बुधवार की देर शाम रमेश कुमार यादव व जयप्रकाश यादव एक ही बाइक से गुठनी की ओर से अपने गांव अगसड़ा आ रहे थे. तभी दरौली-गुठनी मुख्य मार्ग पर अगसड़ा गांव में अंधा मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से अगसड़ा निवासी रमेश यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक पर बैठा जयप्रकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया.

इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीण दरौली-गुठनी मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे की मांग तथा चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे. जाम की सूचना पर सीओ आनंद कुमार गुप्ता व बीडीओ लालबाबू पासवान मौके पर पहुंच आपदा विभाग से चार लाख की राशि देने के आश्वासन पर देर रात में जाम समाप्त कराया था. गुरुवार को दरौली घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतक की पत्नी ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026