Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ससुराल आए दामाद ने की फायरिंग, बाइक से गिरकर मौत

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में बुधवार की रात्रि एक युवक को ससुराल में आकर फायरिग करना महंगा पड़ा। फायरिग की घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर बाइक से गिरकर युवक घायल हो गया और उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक भी घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। मृतक मोहिउद्दीनपुर निवासी शहनवाज अहमद अंसारी बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक पिस्टल और खोखा बरामद किया है।

मामले में मृत युवक की सास ने थाने में आवेदन दिया है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। दिए गए आवेदन में मैबुन ने बताया है कि बुधवार करीब 9 बजे शाम में अपने घर खाना खा रही थी कि मेरे दामाद शहनवाज अहमद अंसारी अपनी बाइक पर सवार होकर अपने साथी शहंशाह अंसारी के साथ मेरे घर आये और अपने हाथ में लिए पिस्टल से फायर करने लगे। फायरिग की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया और दोनों को पकड़ने की कोशिश की गई।

लोगों को अपनी तरफ आते देखा शहनवाज व शहंशाह बाइक लेकर हवाई फायरिग करते हुए तेज गति से भागने लगे। भागने के क्रम में सड़क पर मवेशी के आ जाने से अनियंत्रित होकर दोनों बाइक से गिरकर जख्मी हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में शहनवाज की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल व खोखा बरामद किया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी ददन सिंह ने बताया कि एक पिस्टल व खोख बरमाद हुआ है। वहीं शहंशाह को जेल भेजा दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026