तरवारा व हुसैनगंज के सड़क दुर्घटना में दो लोगों ने ली तड़प तड़प कर अंतिम सांस, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीबी नगर थाना एवं हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच की तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मखदुमपुर निवासी शेख अलाउद्दीन के पुत्र मो. हारुण तथा एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग निवासी धर्मनाथ प्रसाद के पुत्र राजू प्रसाद के रूप में हुई है।बताया जाता है कि जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा-फखरुद्दीनपुर मुख्य सड़क पर दीनदयालपुर में मखदुमपुर निवासी मो. हारुण बाइक के पास खड़ा था तभी तेज गति से जा रहे डंपर ने पीछे से धक्का मार दिया इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद डंपर चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना तथा उसके स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन घटनास्थल पर पहुंच दहाड़ मारकर रोने लगे। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई तथा स्वजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया एवं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्वजनों ने बताया कि मो. हारुण अपनी बहन के घर गोपालगंज गए थे जहां विदेश जाने के लिए मेडिकल करा बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान दीनदयालपुर गांव के समीप आंख में कीड़ा पड़ने के कारण सड़क किनारे बाइक खड़ी कर कीड़ा निकाल रहे थे तभी के पीछे से डंपर ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया इससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रर्वा की जा रही है।

पुलिस डंपर चालक की पहचान में जुटी हुई है। वहीं दूसरी घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिवान-सिसवन मुख्य पथ एसएच 89 पर सुरापुर के समीप हुई। इसमें एमएच नगर थाना के उसरी बुजुर्ग निवासी राजू प्रसाद की मौत हो गई। बताया जाता है कि राजू प्रसाद अपनी बाइक से किसी कार्य से सिवान जा रहे थे। इस बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना की सूचना मिलते ही 112 के पुलिस कर्मियों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्वजनों को घटना की जानकारी करीब दो घंटे बाद मिली। सूचना मिलते ही स्वजन सदर अस्पताल पहुंच दहाड़ मारकर रोने लगे। स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक को चार पुत्र तथा एक पुत्री है। इसमें एक पुत्र व पुत्री की शादी हो चुकी है। समाचार प्रेषण तक पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026