तरवारा: सारंगपुर पंचायत के मुखिया पति पर नामजद प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सारंगपुर पंचायत के मुखिया पति सकरा गांव निवासी आशुतोष कुमार रमण तथा ग्रामीण उमाशंकर चौरसिया के विरुद्ध जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता प्रवीण कुमार के लिखित शिकायत पर नामजद प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आशुतोष कुमार रमण तथा उमाशंकर चौरसिया ने ढेबर उप वितरणी के बिंदु 11 आरडी पर ग्राम संकरा बरई टोला के समीप अवैध रूप से नहर का बांध काट कर नहर तल में मिट्टी भर कर रास्ता बना लिया गया है जिससे नहर क्षतिग्रस्त हो गया है और पानी नहीं जा रहा जिससे किसानों को पटवन करने में काफी परेशानी होती है।

इस बाबत मुखिया पति आशुतोष कुमार रमण ने बताया कि यह पुलिया पूर्व में गंडक विभाग के एसडीओ तथा कनीय अभियंता के द्वारा सन 1998 में करीब 100 घर के ग्रामीणों के आने जाने के लिए बनाया गया है,तभी से यह है हम इस पुलिया को नहीं बनवाए हैं।गंडक विभाग के वर्तमान एसडीओ और कनीय अभियंता के द्वारा मुझे फंसाने और परेशान करने की नीयत से प्राथमिकी कराई गई है।हमारे पर लगाए गए आरोप निराधार व बेबुनियाद है। वहीं गंडक विभाग के एसडीओ श्रेया चंद्र ने बताया कि इस संदर्भ में मुझे कोई टीका टिप्पणी नहीं करनी है।जबकि थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गंडक विभाग के कनीय अभियंता के लिखित शिकायत पर सकरा गांव निवासी आशुतोष कुमार तथा उमाशंकर चौरसिया के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026