परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार निवासी सत्यनारायण साह की विधवा लीलावती कुंवर (62) की मौत बुधवार को पटना के पीएमसीएच अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि 22 अक्टूबर की सुबह में लीलावती कुंवर अपनी बेटी बिंदु कुमारी के साथ रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर टहल रहीं थीं। तभी मुरारपट्टी की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद बाइक चालक फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया तथा सिवान से उसे पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान मंगलवार को को उनकी मौत हो गई। आगे की प्रक्रिया करने के बाद बुधवार को पीएमसीएच प्रशासन ने उसके शव को परिजनों को सौंप दिया। बुधवार की देर शाम उनका शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…