Siwan News

अगलगी की घटनाओं में लाखों की संपत्ति जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान : जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में बुधवार की रात आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। कहीं पटाखों से तो कहीं बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना है। इससे लोगों के घर दीपावली का उत्साह पर विराम लग गया। जानकारी के अनुसार दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित दिलावर मार्केट में दुल्हन ब्यूटी पार्लर में दीपावली की रात आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि कोड़ारी खुर्द निवासी उमेश तिवारी की पत्नी रेखा देवी बुधवार की शाम करीब शाम सात बजे पूजा-अर्चना के बाद दुकान बंद कर घर चली गईं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बाद में किसी जानवर ने जल रहे दीपक को गिरा दिया होगा जिससे आग लग गई। जब 9 बजे में रात दुकान की अंदर धुआं दिखाई दिया तो पड़ोस के मनोज चौरसिया, कृष्णा यादव, उमेश यादव, मंटू तिवारी, सोनू प्रसाद, राजीव भारती, धर्मेंद्र गौरी यादव आदि ग्रामीण ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका अन्यथा आसपास के दर्जनों दुकानें आग की चपेट में आ जाती। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस एवं फायरब्रिगेड को दिया गया। ढाला बंद रहने के कारण अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुंची, जिस कारण दुकान को लाखों की क्षति हुई। थानाध्यक्ष मनोज प्रभाकर, अनि भगवान तिवारी, दिनेश शर्मा आदि पुलिस बल ने भी लगी आग में बुझाने मे भी सहयोग किया तथा घटना स्थल का जायजा लिया। इस घटना में नकद 20 हजार समेत दस लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है।

पटाखे की चिंगारी से आधा दर्जन लोगों के खोंप व अनाज जलकर राख

जिले के पचरुखी प्रखंड के जीबी नगर थाना क्षेत्र के मधवापुर में पटाखे से उड़ी चिंगारी से आधा दर्जन लोगों के खोप, भुसौल जल गए। जिसमें रखे गए अनाज जल गए जिससे एक लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। अगलगी के शिकार होने वालों में अनिल तिवारी, दिलीप तिवारी, चंद्रदेव महतो, वीरन साह,बृजबिहारी साह है। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

किराना दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जली

जिले के एमएच नगर थाना के पकड़ी बाजार स्थित किराना दुकान में बुधवार की रात्रि आग आग लगने से चावल, गेहूं, दाल, तेल, मसाला एवं बिस्कुट समेत करीब चार लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई।ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार पकड़ी निवासी श्याम बिहारी प्रसाद को गुरुवार की सुबह करीब चार बजे अगलगी की सूचना मिली तो अपने दुकान पर गए तो दुकान की स्थिति देख उनके होश उड़ गए। बताया जाता है कि श्याम बिहारी प्रसाद रात्रि में भगवान गणेश-लक्ष्मी की पूजा करने के बाद दुकान बंद कर घर चले गए थे। शॉट सर्किट से आग लग गई जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया।

रघुनाथपुर में आग लगने से तीन झोपड़ी जलकर राख, दो मवेशी झुलसे

जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के कौड़सर गांव में बुधवार की रात आग लगने से तीन झोपड़ी जलकर राख हो गए। इस दौरान दो मवेशी झुलस गए। इस घटना के बाद पूरा परिवार खुले आसमान की नीचे रहने को मजबूर हो गया। बताया जाता है कि कौड़सर निवासी ओकेंद्र महतो की दो झोपड़ी में बुधवार की रात करीब एक बजे आग लग गई, इस कारण चार बोरी गेहूं, कपड़ा सहित हजारों की संपत्ति जल गई। ग्रामीण अभी कुछ कर पाते तब तक आग पड़ोस के दनदन महतो तथा सकल महतो की झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया इस कारण दनदन महतो की बाछी तथा रामसकल महतो की गाय झुलस गई। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। घटना की मिलने पर मुखिया देवेंद्र महतो ने इसकी सूचना सीओ को दी। सीओ के आदेश पर सीआई जनार्दन राम ने घटना की जांच की। समाचार प्रेषण तक पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता नहीं मिल पाई थी।

ग्रामीणों की सहायता पर आग पर पाया गया काबू

जिले के गुठनी प्रखंड के कोढवलिया गांव निवासी नागेंद्र सिंह के घर में बुधवार की रात्रि दीपावली के दिन पटाखे की चिंगारी से उनकी पलानी में आग लग गई। ग्रामीणों की सक्रियता से तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया। इसी अगलगी में आंशिक नुकसान हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026