Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

श्री रुद्र महायज्ञ में प्रवचन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

परवेज़ अख्तर/सिवान : जब जब अधर्म की वृद्धि और धर्म का ह्रास हुआ है, धरा पर दुष्टों द्वारा सज्जनों पर अत्याचार हुआ है तब तब इस पृथ्वी पर परमात्मा का धर्म के रक्षार्थ हेतु अवतार हुआ है। यह बातें बसंतपुर थाना क्षेत्र के बनसोही डोमा वीर बाबा स्थान पर चल रहे श्रीरुद्र महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन शनिवार की रात अपने प्रवचन के दौरान स्वामी उपेंद्र पराशर महाराज ने कही। कृष्ण का अवतार सज्जनों का कल्याण एवं दुष्टों को संहार करने के लिए हुआ। विशेष रूप से इस अवतार का तात्पर्य है प्रेम भगवान का यह प्रेमावतार सबके कल्याण हित के लिए हुआ। महाराज ने बताया कि इस घोर कलयुग में अगर सबसे अधिक ह्रास होगा तो वह प्रेम का होगा। आपस में प्रेम और संयमित जीवन का सामंजस्य स्थापित हेतु परमात्मा का प्रेमावतार श्रीकृष्ण का अवतार हुआ। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सारे श्रद्धालु देर रात्रि तक कथामृत का आनंद लेते रहे। उन्होंने कहा कि भगवानकृष्ण गीता जैसे अमृत वाणी अर्जुन के माध्यम से दुनिया को उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि गीता ही मोह की बंधन से मुक्त कर मानव को ज्ञानी बनाती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026