परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी मो. कलीम के घर शनिवार की देर रात घुसे अज्ञात चोरों ने आभूषण एवं नकदी समेत हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। आवाज पर जगे परिजनों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। घटना के बारे में गृहस्वामी ने बताया कि शनिवार की देर रात घर के पीछे की चारदीवारी से अज्ञात चोर घर में घुस गए एवं घर के सभी दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद एक कमरे में रखे दो बक्से को निकाल कर घर के पीछे फुलवारी में ले जाकर तोड़ दिया। बक्से में रखे एक झुमका, नथिया, पायल एवं नकद 3500 रुपये चोरों ने निकाल लिया। खटपट की आवाज पर परिजन जग गए एवं घर के पीछे से तीन-चार अज्ञात लोगों को भागते देखा। इसके पूर्व सरेया के सुगुन नेशा एवं बिंदेश्वरी साह के घर भी चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया था। परिजनों के जगे होने से घटना को अंजाम नहींं दे सके। इस मामले में गृहस्वामी ने रविवार को थाने को लिखित सूचना दी है।पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…